निशान मिटते नहीं उस जख्म के,
जो सीधा आत्मा को चोट पहुंचाते हैं।
लोग तो चले जाते हैं पर,
दर्द अपने पीछे छोड़ जाते हैं।
दर्द बढ़ जाता है इतना कि,
आंसू भी कम पड़ जाते हैं।
निशान मिटते नहीं उस जख्म के,
जो सीधा आत्मा को चोट पहुंचाते हैं।