कभी सही तो कभी गलत
कभी सफल तो कभी विफल
कभी शुरुआत तो कभी अंत
कभी मीठी तो कभी तीखी
हां भाई हां यही तो है " विशुद्ध राजनीति "
कभी जोड़ तो कभी तोड़
कभी सीधी तो कभी मोड़
कभी शांत तो कभी शोर
कभी बदलाव तो कभी रीति
हां भाई हां यही तो है " विशुद्ध राजनीति "
कभी अपनी तो कभी बेगानी
कभी ठहराव तो कभी बहता पानी
कभी किस्सा तो कभी कहानी
कभी तेरी कभी मेरी
हां भाई हां यही तो है " विशुद्ध राजनीति "

