हर तरफ शोर होगा,
अंधेरा घनघोर होगा लेकिन,
तुम अपनी धुन में चलते रहना,
हिम्मत, जज्बे के साथ धैर्य भी रखना,
यकीन करो वो सवेरा जरूर होगा ,
जब हर तरफ बस तुम्हारा ही जयघोष होगा,
और प्रफुल्लित हो उठोगे तुम,
जब मन में संतोष होगा,
यकीन करो वो सवेरा जरूर होगा।