जिस तरह ढलता सूरज एक नई सुबह की उम्मीद दे जाता है,
जिस तरह एक शाख से टूटा आखरी सूखा पत्ता भी,
बसंत की नई उम्मीद दे जाता है,
जिस तरह बंजर भूमि में गिरी बारिश की एक बूंद भी,
जीवन की नई उम्मीद दे जाती है,
उसी तरह मृत्यु शैया पर लेटा व्यक्ति भी,
एक नई सीख दे जाता है।

