वक्त का कुछ यूँ करवट लेना
और थोड़े से वक्त में मेरा
यूँ पूरी जिंदगी का सफर तय कर जाना
झूठ दोस्तों का और सबक जिंदगी का
मुझे मिल जाना
नादानी दोस्तों की और शरारत मेरी
छूट जाना झूठी हँसी
दोस्ती की
और सच्ची मुस्कान मेरी छीन जाना
सपने में दोस्तों का खो जाना
और नींद मेरी उड़ जाना
मेरे बगैर दोस्तों का आगे बढ़ जाना
और मेरा वही पे टूट के बिखर जाना
वक्त का कुछ यूँ करवट लेना
और मेरा सब कुछ छीन जाना
वक्त का कुछ यूँ करवट लेना