आप हमारे पास आते नहीं...

हम आपके पास जाते नहीं...

ये दिल धड़कता हैं आपके लिए,

पर हम आपको बताते नहीं...


हम चाहते हैं आपको...

शायद आपको भी हम पसंद हैं...

अब कह भी दो सनम,

आपको हमारी कसम हैं...


सुकून मिलता हैं हमारे दिल को,

जब आपसे बात होती हैं...

जिस दिन ना हो आपसे बात,

कैसे बताएं आपको,

कि इस दिल की हालत क्या होती हैं...


आपके आने से हमारी धड़कने तेज़ हो जाती हैं...

क्या हमारे जाने से आपकी सांसे भी थम जाती हैं...


हर तरफ हमें आप ही दिखाई देते हैं...

ये नैन अब बस आपके लिए ही पलके बिछाए रहते हैं...


जिस दिन से ये नैन आप से लड़े हैं...

कसम खुदा की,

उस दिन से हम एक पल भी चैन से ना रहे हैं...


हर पल हमें आपकी यादे सताती हैं...

आपकी यादें हमारी धड़कनों को बढ़ाती हैं...


जो हम आपके लिए महसूस करती हैं,

क्या हमें देखकर आपको भी ऐसा ही लगता हैं???

कहो ना सनम??

ये प्यार ऐसा क्यों होता हैं???

ये प्यार ऐसा क्यों होता हैं???


-नैना कौर / @NainaKaur1101