खुद को गंवाकर, वो हर फर्ज निभाती रही...

समझकर देवता पति को, सर झुकाती रही...

मान-सम्मान में औरों के, खुद को दबाती रही...

अपना वजूद मिटाकर, हर बात मानती रही...


वो स्त्री ही है, जो सब कुछ सहती रही...

अत्याचार को सहकर, घुट-घुट कर मरती रही...

कोमल शरीर और कोमल ह्रदय होने के बाद भी...

सिर्फ दहेज के लिए, वो आग में जलती रही...


कभी पेट में ही, वो मरती रही...

तो कभी कूड़ेदान में, वो मिलती रही...

सिरफिरे आशिक के हाथों,

कभी एसिड में, वो झुलसती रही...


कभी शारीरिक शोषण का शिकार होती रही...

तो कभी मानसिक रूप से प्रताड़ित होती रही...

आवाज ना उठा सके वो कभी,

इसलिए ये दुनिया, उसकी जुबान काटती रही...


कभी सती बनकर, चिता पर बैठती रही...

तो कभी अग्नि परीक्षा, वो देती रही...

कभी अपनों के ही द्वारा वो,

अभागन, मनहूस कहलाती रही...


फिर भी इतना सब कुछ सहकर,

वो अपने धर्म पर अडिग रही...

वो स्त्री जरूर है, पर कमजोर नहीं,

वो आत्मविश्वास के सहारे ही बढ़ती रही...


-नैना कौर / @NainaKaur1101