देखकर सपने तेरे जब जागता हूं...
तेरे हाथ से बनी चाय को ताकता हूं...
गरम पानी करने की जब बात आए...
तब मुझे फिर तेरी बहुत याद आए...
देखकर समय ऑफिस को जब भागता हूं...
फाइल, पर्स और रुमाल खुद उठाता हूं...
टिफिन ले जाने की जब बात आए...
तब मुझे फिर तेरी बहुत याद आए...
देखकर ऑफिस में दोस्तों के फोन कॉल्स...
बीवी से करते हैं जब वो हंस-हंसकर बात...
बाहर घूमने जाने की जब बात हो जाए...
तब मुझे फिर तेरी बहुत याद आए...
देखकर शाम को अंधेरे में अपना घर...
आता हूं मैं जब ऑफिस से थक हारकर...
खुद ही खाना बनाने की जब बात आए...
तब मुझे फिर तेरी बहुत याद आए...
देखकर आसमान में तारों की बारात...
और आधी रात में जोरो की बरसात...
छुपा चांद बादलों के पीछे जब जगमगाए...
तब मुझे फिर तेरी बहुत याद आए...
लेकर रात को सोता जब दुपट्टा तेरा...
सीने से लगाकर देखता ख्वाब तेरा...
जन्नत में तुझको जब मिलने की बात आए...
तब फिर मेरा मन बहुत मुस्कुराए...
-नैना कौर

