सुनो ना मां, ये कैसी आवाजें आ रही है..?

दादी आपको क्यों सता रही है..?

पापा डॉक्टर अंकल से क्या बात कर रहे हैं..?

साथ में सीज़र नाइफ क्यों ला रहे हैं..?


मां मेरा दिल घबरा रहा है...

ये डर मेरी धड़कनों को बढ़ा रहा है...

क्या पापा दादी नहीं चाहते कि मैं इस दुनिया कि में आऊं..?

क्या तुम भी चाहती हो, मैं मर जाऊं..?


मां बचा लो ना मुझे, मैं जीना चाहती हूं...

खुली हवा में सांस लेना चाहती हूं...

जन्म लेने का हक क्या सिर्फ लड़कों का है..?

बोलो ना मां, ये समाज हमें बोझ क्यों समझ रहा है..?


मैं भी अपने नन्हे कदम धरती पर रखना चाहती हूं...

पापा की उंगली थामे चलना चाहती हूं...

पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती हूं...

आपका नाम रौशन करना चाहती हूं...


अगर यूं ही मारते रहोगे लड़कियों को, तो बहू कहां से लाओगे..?

बोलो ना पापा, फिर आप वंश कैसे बढ़ाओगे..?

दादी आप भी तो बेटी थी, फिर भी मुझे खत्म करना चाहती हो..?

क्यों ब्याज में आप सिर्फ पोता ही चाहती हो..?


मत मारो ना मुझे, मैं वादा करती हूं, आपके चेहरे की मुस्कुराहट बनूंगी...

एक बार मुझे इस दुनिया में आने दो, मैं आप सबकी जिंदगी में खुशियां ही भरूंगी...


-नैना कौर / @NainaKaur1101