देख मुरारी, तेरे बैराग में, रोती मीरा पियारी।
प्रेम में डूबी, हुई बावरी, पिर कहे तुझे पुकारी।।
मिलन को तरसे, ढूंढे तुझे, भटके गलियारी।
तेरी आस में, भोर से, हुई अब अंधियारी।।1।।
देख, तेरे दीदार को, तरसे मीरा पियारी।
नैनो से नीर बहे, कहती मुरारी-मुरारी।।
छोड़ अपने भोज को, प्रियतम तुझे मानी।
दे दरसन मीरा को, सुन ले पुकार, हे मनोहरी।।2।।
देख मुरारी, तेरे चरण को, तरसे मीरा पियारी।
साज सिंगार त्याग के, हो गई बैरागी।।
नित भोज पकाएं, राह ताकती, जपे कृष्ण मुरारी।
बन-बन खोजें, तुझे पुकारे, सुन ले बनवारी।।3।।
देख मुरारी, तेरे प्रेम को, तरसे मीरा पियारी।
सावन आया, बरखा होती, होती हरियाली।।
पिर बिरहा में, सूखी बैठी, बैठी मीरा बिचारी।
रंग दे मजीठ रंग में, सुन ले पुकार, बिहारी।।4।।
देख मुरारी, तेरी सेवा को, तरसे मीरा पियारी।
लोक लाज त्याग के, बनी दासी मुरारी।।
कहती, एक ही पिर मेरा, सांवरा गिरधारी।
दे सेवा, तेरी मीरा को, मोहनलाल बिहारी।।5।
-नैना कौर / @NainaKaur1101
भोज - राजा भोजराज ।।2।।
भोज - भोजन ।।3।।

