दिल के दर्द को दबाए हुए थी...
आंखों के आंसू को छुपाए हुए थी...
झूठी मुस्कान होठों पर लिए...
अपनों के ही बीच मुरझाए हुए थी...
सपनों को अपने खोए हुए थी...
अरमानों को अपने गवाए हुए थी...
झूठे रिश्तो का बोझ लिए...
अपनों से ही वह सताए हुए थी...
पंखो को अपने कटाए हुए थी...
घर बार में खुद को लगाए हुए थी...
सेवा सबकी करने के लिए...
खुद को ही वह भुलाए हुए थी...
खुद की सोच को थमाए हुए थी...
सबके कहे को मनाए हुए थी...
परिवार को एक करने के लिए...
खुद को ही वह उलझाए हुए थी...
खुशी को खुद की मिटाए हुए थी...
औरो के गमों को बटाए हुए थी...
आशीर्वाद सबका पाने के लिए...
खुद को ही वह झुकाए हुए थी...
-नैना कौर

