कुछ राहे थी जो भूल गई...

कुछ बाहे थी जो छूट गई...

कुछ अरमान थे जो टूट गए...

कुछ लोग थे जो रूठ गए...


ना करनी है वो राहे याद...

ना चाहिए उन बाहों का साथ...

अरमान टूटे तो टूटे ही सही...

रूठे है लोग तो रूठे ही सही...


अपने होते तो साथ चलते...

उन राहों पर पकड़कर हाथ चलते...

फिर अरमान करते साथ मिलकर पूरे...

और ना रहते कोई रिश्ते अधूरे...


-नैना कौर / @NainaKaur1101