एक शिकारी था,
बहुत चतुर, बहुत चालाक, बहुत होशियार...
चला पंछियों को फसाने वो,
लेकर अपना मायाजाल...
कुछ दाने डालता वो,
और बिछाता अपना जाल...
लोभी पंछी आकर फसते,
और बन जाते शिकारी के गुलाम...
अचानक उस शिकारी की नज़र,
जाती एक पंछी पर....
जो उड़ रहा था मस्त मौला आकाश में,
और था शिकारी की नज़र से बेखबर....
वो पंछी था ही इतना अद्भुत,
ना कोई लोभ था उसमें, ना कोई लालच...
देख कर उस पंछी को,
शिकारी की खराब हो गई नियत....
पाना चाहता था वो उस पंछी को,
और बनाना चाहता था अपना गुलाम...
पर दानों से वो फसता नहीं,
इसलिए बिछाया उसने इश्क का मायाजाल...
पंछी था सीधा-साधा,
जो बेखबर था शिकारी की नज़र से...
दानो की लालच जिसे ना फसा सकी,
वो फस गया इश्क के मायाजाल में...
किया शिकारी ने पंछी का इस्तेमाल,
फिर उसे अकेला छोड़कर चल दिया...
तुम जैसे पंछी बहुत देखे हैं,
कह कर उसे रोता हुआ छोड़ दिया....
जो पंछी था मस्त मौला,
अब दिन भर बैठ कर बस रोते रहता...
क्यों फसा इस माया जाल में,
सोचकर खुद को कोसते रहता...
पर थे उस पंछी के और भी दोस्त,
जिन्होंने उसे संभाला...
वक्त के साथ वह पंछी भी
फिर से बन गया मस्त मौला....
पर इस बार वो पंछी,
था कुछ अलग ही...
अब नादान नहीं था वो ज़माने से,
हो गया था अनुभवी...
कई शिकारी फिर आए फसाने,
उसको अपनें मायाजाल में...
पर देख कर उन शिकारियों को,
मुस्कुराता हुआ उड़ जाता आकाश में...
अब सब पंछियों को,
वो एक ही सलाह देता हैं...
कई शिकारी आएंगे, अपना जाल बिछाएंगे,
सोच समझकर तुमको रहना है और जाल में नहीं फंसना है...
-नैना कौर / @NainaKaur1101

