ना किसी से इश्क था, ना है मुझे...

ना दिल कभी टूटा, ना तोड़ना है मुझे...


ना किसी के लिए रोएं, ना रोना है मुझे...

ना धोखा कभी खाया, ना खाना है मुझे...


ना किसी पर फिदा हुए, ना होना है मुझे...

ना बेवफाई कभी सही, ना सहना है मुझे...


ना किसी के लिए जागे, ना जागना है मुझे...

ना यादों में दिन गुजारे, ना गुजारना है मुझे...


ना किसी की आदत लगी, ना लगाना है मुझे...

ना रातों को तन्हा तड़पे, ना तड़पना है मुझे...


सुनो, ना इश्क कभी किया, ना करना है मुझे...

खुदा से यही दरख्वास्त है, ना इश्क कभी हो मुझे...


-नैना कौर / @NainaKaur1101