मत देना दगा आशिक को मोहब्बत में कभी,
यह जीते जी ही मर जाएगा...
टूट कर बिखर जाएगा उस कांच की तरह,
जो फिर कभी जुड़ ना पाएगा...
जिनका अक्स जो दिखाता था कभी,
आज उन्हें ही यह चुभ जाएगा...
मुस्कुराहट का कारण जो बनता था कभी,,
आज उनका ही खून बहाएगा...
मत लेना इम्तिहान मोहब्बत का कभी,
यह आशिक ज़िंदगी भर का दर्द दे जाएगा...
-नैना कौर / @NainaKaur1101
