मैं समय हूं...
कुछ सुना तुमने...
हां! मैं समय हूं...
सबका आता हूं
सबका जाता हूं
सबका होता हूं
मैं समय हूं...
कल था
आज हूं
कल भी रहूंगा
मैं समय हूं...
आज तेरा हूं
कल उसका हूं
परसों किसी और का
मैं समय हूं...
ना ठहरता हूं
ना रुकता हूं
ना इंतजार करता हूं
मैं समय हूं...
ना मरता हूं
ना जन्म लेता हूं
ना हमेशा जीवित रहता हूं
मैं समय हूं..
रोज आता हूं
रोज जाता हूं
पर नजर नहीं आता
मैं समय हूं...
काल बनकर गया था
काल बनकर आया हूं
काल बनकर फिर आऊंगा
मैं समय हूं...
दुख में बड़ा हूं
सुख में छोटा हूं
कभी भाग खड़ा होता हूं
मैं समय हूं...
कोई मुझे कोसता
कोई मुझे चाहता
तो कोई मुझ में खो जाता
मैं समय हूं...
कोई स्वागत करता
कोई तिरस्कार करता
तो कोई है पूजता
मैं समय हूं...
पैसों से कीमती
हीरो से बेशकीमती
सबसे अमूल्य
मैं समय हूं...
सबसे बलवान हूं
सबसे धनवान हूं
सर चढ़कर बोलता हूं
मैं समय हूं...
बनाता भी हूं
बिगाड़ता भी हूं
बर्बाद मत करो मुझे
मैं समय हूं...
वक्त रहते समझो
अवसर रहते संभलो
नहीं तो पछताओगे
मैं समय हूं...
कुछ सुना तुमने...
हां! मैं समय हूं...
-नैना कौर

