मैंने जिन ख्वाबों को समेटकर,

बड़े अरमानों से आँखों में सजाया था...

शादी के बाद फिर उन्हीं अरमानों को ,

बस ख्वाबों में ही दिखता पाया था...


अपने हाथों से लिखें जिन नोट्स को,

प्रेम पूर्वक मैंने सहजकर रखवाया था...

शादी के बाद फिर उन्ही नोट्स को,

मैंने रद्दी के भाव बिकते पाया था...


ससुराल में तुम ऐश करोगी,

कहकर मां बाप ने मेरी पढ़ाई को छुड़वाया था...

अपने बड़ों की अच्छी सेवा करो,

कहकर ससुराल में पुण्य के नाम से बहकाया था...


अगला जनम तुम्हारा सुखद होगा,

लालच देकर सबने अपना काम करवाया था...

पर इस जनम के सुखो और अरमानों का क्या,

मैंने अपने जीवन को तो बस व्यर्थ ही गवाया था...


पति का घर ही तुम्हारा असली घर है,

मायके में ऐसा कहते मैंने पाया था...

पराए घर से आई हैं यह तो,

फिर ससुराल में ऐसा सुनते पाया था...


अब बस इस सोच में ही डूबी हूँ,

भगवान ने आखिर मेरा कौन सा घर बनाया था..?

मेरी जिंदगी का क्या कोई महत्व नहीं,

क्यों अपनों ने ही मेरी खुशियों पर रोक लगाया था..?


-नैना कौर / @NainaKaur1101