जो बड़ा रहे हो कदम आगे, कहूं अगर- हां मोहब्बत है तुमसे, तो क्या रुक जाओगे?

थाम कर हाथ मेरा, क्या कदम से कदम चल पाओगे?

जो ठहर जाऊं अगर कही, तो क्या मेरा इंतजार कर पाओगे?

जो भटक जाऊं रास्ता अगर, तो क्या राह दिखा पाओगे?

जो गिर जाऊं अगर कहीं, तो क्या सहारा बन पाओगे?

जो डगमगा गए कदम मेरे, तो क्या माफ कर पाओगे?

जो थम जाए कदम मेरे, तो क्या फिर से चलना सिखा पाओगे?

कहो ना?

अगर कहूं- हां मोहब्बत है तुमसे, तो क्या ज़िंदगी का सफर साथ तय कर पाओगे?

कदम से कदम मिलाकर, हाथ थामे, मंज़िल की ओर, साथ बढ़ पाओगे?


- नैना कौर