ऐ इंसान किस चीज का तनाव है तुझे?
बस इतना ही....
तू किसी का हो गया पर,
उसने तुझे धोखा दिया...
जो पहले तो कभी था नहीं पर,
पाया हुआ तूने खो दिया...
कुछ समय उसकी याद में,
बैठकर तू रो दिया...
किसी ने तेरे लिए 4 शब्द,
बुरा भला बोल दिया...
तू चुपचाप उसकी बातों को,
उस समय सह गया...
पर बाद में अवसाद लेकर,
खुदकुशी करने चल दिया...
इंसान बनकर भी,
अवसर तूने गवा लिया...
इतनी कीमती योनि का,
मूल तूने कहां लिया...
बैठे-बिठाए अपने ही हाथ से,
कुल्हाड़ी को तूने मार लिया...
पशु-पक्षी बनकर,
फिर तूने जन्म लिया...
भुगत रहा 84 लाख योनि,
तब जाकर मनुष्य बना...
पर अवसाद को लेकर तूने,
फिर यह जन्म भी गवा लिया...
-नैना कौर

