खोया था तेरी याद में,
कहां सोया मैं रात भर...
बस करवट बदलता रहा,
आंखों में आंसू भरकर...
पलकों में तुझे बिठाया,
बाहों में तुझे छुपाया...
फिर भी चली गई तू ,
सीने में खंजर मारकर...
मोहब्बत थी मेरी सच्ची,
पर वफाई में थी तू कच्ची...
होती जो खबर मुझे,
तो क्यों तड़पता दिल लगाकर...
अब आई है तू फिर से,
पुराने सारे लेकर किस्से...
दिला रही हो यकीन,
मोहब्बत की कसम खाकर...
-नैना कौर

