सोच से परे कोई संरचना हो तुम...

खुदा की जैसे अद्भुत रचना हो तुम...

मोम से भी ज्यादा संजना हो तुम...

कोई और नहीं, कन्या हो तुम...


सोच से परे कोई कल्पना हो तुम...

दिल का जैसे धड़कना हो तुम...

हाथों में खनक्ता कंगना हो तुम...

कोई और नहीं, कन्या हो तुम...


सोच से परे कोई घटना हो तुम...

खोया हुआ जैसे बचपना हो तुम...

सबके मन की अर्चना हो तुम...

कोई और नहीं, कन्या हो तुम...


सोच से परे कोई अधिरचना हो तुम...

बादलों की जैसे गर्जना हो तुम...

जोश से भरी वीरांगना हो तुम...

कोई और नहीं, कन्या हो तुम...


सोच से परे कोई रंजना हो तुम...

चाँद का जैसे चमकना हो तुम...

व्याकुल मन का सांत्वना हो तुम...

कोई और नहीं, कन्या हो तुम...


-नैना कौर / @NainaKaur1101