ये दिल मेरा अब दिल ना रहा...

कभी मोम था अब पत्थर हो गया...

मुस्कुराहट भी मेरी पहले जैसी ना रही,

क्या बताऊं ऐसा क्या हो गया...


दिया जो हमने दिल अपना उन्हें,

उनके लिए तो जैसे खिलौना हो गया...

जो खेलते उस दिल से तो गम ना था,

तोड़ दिया जब उनका मन भर गया...


खाते थे जो वफा की कसमें,

बेवफाई में उनका कोई सानी ना रहा...

कहते थे मेरे सिवा कोई उनका नहीं,

छोड़ दिया जब उन्हें कोई और मिल गया...


-नैना कौर /@NainaKaur1101