आज कलम लेकर बैठी हूँ...
फिर सच लिखने बैठी हूँ...
कुछ दबी हुई आवाज़ो को,
फिर शोर बनाने बैठी हूँ...
कुछ बातें पुरानी निकलेगी...
कुछ गड़े मुर्दे उखड़ेंगे...
कई झूठ से पर्दे उठेंगे...
फिर रहस्य किसी के खुलेंगे...
कई कैद जज़्बात आएंगे बाहर...
कई बाहर वाले हो जाएंगे कैद...
कईयों की फिर नींद उड़ेगी...
कईयों को फिर लगेगा वैद...
कई शब्द अब करेंगे वार...
दिलों-दिमाग पर बनाएंगे घाव...
कईयों की धड़कने रुकेगी...
कई जाएंगे परलोक सिधार...
जब तक चुप थे, चुप थे हम...
पर अब शब्दों से चलाएंगे बाण...
सब जानेंगे शब्दों का महत्व...
जब दिखेगा मेरी कलम का कमाल...
-नैना कौर / @NainaKaur1101

