Video narration of this by Naimish Thakkar can be found here: https://www.youtube.com/embed/yfCW3QY5gsM


कुछ यादें क्यूँ कभी मरती नहीं?


ज़रा ज़रा ये जिस्म हर रोज़ मरता है लेकिन,

कुछ यादें क्यूँ कभी मरती नहीं?


मुद्दतों-से ना देखा है ना सुना है उसे फिर भी,

वो निगाहे-ऐ-शौक़ क्यूँ मेरी नज़रों से हटते नहीं?

कुछ यादें क्यूँ कभी मरती नहीं?


धुंधला सा हो गया है वो चहेरा मेरी यादों की धुंद में लेकिन,

वो नक़्श-ऐ-होंठ मेरी यादोंसे क्यूँ कभी मिटते नहीं?

कुछ यादें क्यूँ कभी मरती नहीं?


चंद ही लम्हे गुज़ारे थे तेरे पहेलु में फिर भी,

वो बदन की खुशबू क्यूँ मेरे ज़ेहन से उडती नहीं?

कुछ यादें क्यूँ कभी मरती नहीं?


यादों से बेफिक्र होने की इजाज़त होती है सिर्फ मुर्दों को ऐ दोस्त,

शुक्र-गुज़ार हो जनाब के तेरी यादें अभी मरती नहीं


ज़रा ज़रा ये जिस्म हर रोज़ मरता है लेकिन,

कुछ यादें क्यूँ कभी मरती नहीं?


-नैमिष