परछाई में छुपी सच्चाई


कभी आगे से, कभी पीछे से, कभी दाएं से, कभी बाएं से,

मेरे पैरो से पैर मिलाए, मेरे सामने आई, मेरी परछाई


कभी लम्बी, कभी छोटी, कभी पतली, कभी मोटी,

मुझसे भी ज्यादा सांवली, चौंकाने मुझे आई, मेरी परछाई


कौन हे ये परछाई, है उसने कोई मेरी बात छुपाई?

होनी तो चाहिए उसे में कोई सच्चाई, हे तो आखिर ये तेरी परछाई


कहते है वो तेरे रूह में भी है छाई, उसमे छुपी हे तेरे ज़ख्मो की सच्चाई

बेफ़िक्र करले उससे शनासाई, तझे मिलेगी तेरे ज़ख्मों की दवाई


कभी आगे से, कभी पीछे से, कभी दाएं से, कभी बाएं से,

मेरे पैरो से पैर मिलाए, मेरे सामने आई, मेरी परछाई



                                           - नैमिष