चंद दिनों का सफर



मिट्टी से तू आया है, मिट्टी में मिट जाएगा

चंद दिनों का ये सफर, जल्द ही निपट जाएगा


ऊपर जब तू जाएगा, कोई ना साथ आएगा

जूठे रिश्ते छोड़ दे दोस्त, उन्हें याद भी तू ना आएगा


तेरा वो मालिक कुछ पूछे, तो क्या जवाब दे पायेगा?

भेजा था कुछ करने तुझे, बता तू क्या दिखलाएगा?


तेरी ये ज़िन्दगी जैसी हे वैसी, फिर से जीना चाहेगा?

तेरे सब रिश्ते और रस्मों को, फिर से तू सह पायेगा?


ये मक़ाम, मज़हब, रुतबा तेरा पेशा, वापस लेना चाहेगा?

हर दिन-रात वापस मिले तो क्या बदलना चाहेगा?


इन बातों पर गौर कर बन्दे, जीना तू सिख जाएगा

तेरी ये ज़िन्दगी वापस मिले तो फिर से जीना चाहेगा


मिट्टी से तू आया है, मिट्टी में मिट जाएगा

चंद दिनों का ये सफर, जल्द ही निपट जाएगा


-नैमिष


© (2023) Naimish Thakkar. All rights reserved.