विकास तुम्हारा प्रकृति की धज्जियां उड़ाकर आगे बढ़ रहा है,

कोमल नदियों के पावन धारा में कचरा ही कचरा बह रहा है,

इंसान पेड़ पौधों का विनाश कर खुद ही मरने का विकल्प तय कर रहा है,

ईश्वर ने संजोकर धरती दान दिया पत्थर पर्वतों को तोड़ तुमने अपमान किया,

मिलता था नींद बरगद की शीतल छांव में ढूंढा कोषों पर मिला न किसी गांव में,

ये कैसी फसल लहरा डाली जो देता था जीवन सबको उसी को तुमने उजाड़ डाली ,

प्रकृति के सब घाव ने मिलकर ऐसा शाप दिया कि इंसान अब आक्सीजन बिन मर रहा है,

ढक दो हर सरोवर का पानी और घर नहीं पूरी इमारत ही बना डालो ।"