"वह था कॉलेज का पहला दिन वह था कॉलेज का पहला दिन,

स्कूल का वो समय जो बीता वह बीत गया तारे गिन गिन,


अब हम चलें जिस डगर की ओर वह था कॉलेज का पहला दिन,

मन में अरमान लिए सपनों का फरमान लिए निकले थे इक दिन,


एक पेन एक किताब लिए ढेर सारे ख्वाब लिए निकले थे इक दिन,

प्रश्नों का भंडार लिए कुछ डर भी अपने साथ लिए निकले थे इक दिन,


कॉलेज टॉप करने का एहसास लिए एक नई उल्लास लिए निकले थे इक दिन,

मधुर स्वरों का साथ लिए डगर का मंदिर साथ लिए निकले थे इक दिन,


घर वालों का आशीर्वाद लिए मोबाइल को साथ लिए निकले थे इक दिन,

वह था कॉलेज का पहला दिन वह था कॉलेज का पहला दिन ।"