"मेरा सौभाग्य है की मैं भारत माता का लाल हूं ,
भारत की माटी मस्तक का तिलक है जहां,
चलती है जो हवा हृदय को छूकर यहां,
माता का आंचल बहुओं का घूंघट मर्यादा की कुंजी यहां,
बाबूजी की रंग में रंगी धोती है सजी यहां,
भाईचारे का पावन रिश्ता सबसे बड़ा धन जहां,
चौखट और गलियारों में दीपक है जलता यहां,
अखंड ज्योति की ज्वाला प्रचंड विद्वान जहां,
तुलसी की पूजा पीपल बरगद की ठंडी छांव यहां,
पुर्खों के वीरता और साहस का प्रमाण यहां,
धन्य हुआ मैं भारत माता की गोद पाकर जहां,
मेरा सौभाग्य है मैं इस अमिट देश का लाल हूं ।"
