सांझ का माझी शेहरा पहने रात अंधेरी आया है ,

तन चितवन है महक उठा वो ऐसा इत्र लगाया है ,


छेड़ रहा है सुरों का सरगम प्रेमगीत भी गाया है ,

सांझ का मांझी शेहरा पहनें रात अंधेरी आया है ,


तरकश में है उजाले उसके मोहल्ले में आग लगाया है ,

सांझ का मांझी शेहरा पहनें रात अंधेरी आया है ,


मायूस बैठे प्रेमियों का चांद बनकर ये आया है ,

सांझ का मांझी शेहरा पहनें गीत लबों पर लाया है ,


जोड़ दिया है टूटे दिलों को सबको ये लहराया है ,

सांझ का मांझी शेहरा पहने रात अंधेरी आया है ।।