"प्रेम का सार था स्कूल की जिंदगी,
अनमोल विचारों का खान था स्कूल की जिंदगी,
ज्ञान का पूरा भंडार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
डर का भी छोटा विचार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
बहानों से भरा हुआ साज था वह थी स्कूल की जिंदगी,
अम्मा और गुरुजी के छड़ी का मार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
स्कूल के जाने के समय बारिश हो जाने का नाम था स्कूल की जिंदगी,
शिक्षक को पाठ पढ़ाकर अवकाश लेने का नाम था स्कूल की जिंदगी,
रविवार का असली बहार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
हाफ टाइम का इंतजार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
चंचलता का भाव था वह थी स्कूल की जिंदगी,
कोमलता का प्रभाव था वह थी स्कूल की जिंदगी,
जब जिंदगी सिर्फ सिलैबस में बीमार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
न छल न कपट का नाम था वह थी स्कूल की जिंदगी,
मन में शीतलता का छांव था वह थी स्कूल की जिंदगी,
बहुत कुछ सीखने का प्यास था वह थी स्कूल की जिंदगी,
बड़े होने पर पुलिस बनने का आस था वह थी स्कूल की जिंदगी,
पेन की स्याही का दाग था वह थी स्कूल की जिंदगी,
किताबों से निकले पन्ने का नाव था वह थी स्कूल की जिंदगी,
सर जी सर जी का पुकार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
समय का पूरा हिसाब था वह थी स्कूल की जिंदगी,
चाक फेककर एक दूसरे को मारने का वार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
नकल करने पर फीका गुहार था वह थी स्कूल की जिंदगी,
हंसी और खुशी से भरा लंच का समय था वह थी स्कूल की जिंदगी,
घर से स्कूल तक यात्रा करने का नाम था वह थी स्कूल की जिंदगी,
दूर टूर मनोरंजन का साधन था वह थी स्कूल की जिंदगी,
लिखना पढ़ना बोलना सिखाती थी वह थी स्कूल की जिंदगी ।"


