"पास तुम्हें रखता है सदा मेरे दिल का कोमल कोना,
कुछ हो न हो फर्क नहीं मेरे यादों में तुम हो न,
रहती हो जब तुम साथ मेरे यादों में फिर क्या रोना,
दिल में रखना तुम्हें लगता है धरती के अंदर जैसे छिपा हो सोना,
दिल की तुम धड़कन हो असंभव है तुमसे दूर होना,
नादान है मेरी तरह मेरे दिल का कोमल कोना,
बादल की बारिश धरती को दूर रहते हुए भीगा देती है,
हवाएं दिखती नहीं फिर भी पेड़ों लहरा देती हैं,
गुजारिश है तुमसे बन जाओ बूंद बारिश की,
बरस जाना बेहिसाब तुम अब मुझे बीमार कर दो ना,
सपनों में आकर ही सही पर हाल अपना बता दो ना,
रखेगा सदा ही साथ तुम्हें मेरे दिल का कोमल कोना ।"
