पाखण्डों से दूर रहना फितरत मेरी कुछ ऐसी है,

मैं जैसा हूँ वैसा ही रहूंगा फितरत मेरी कुछ ऐसी है,


नहीं बनना किसी और के जैसा फितरत मेरी कुछ ऐसी है,

अंजानो को राह बताना फितरत मेरी कुछ ऐसी है,


दुखियारों को गले लगाना फितरत मेरी कुछ ऐसी है,

बेबाक निडर मैं बेइंतेहा हूँ फितरत मेरी कुछ ऐसी है,


हर किसीके समझ न आऊं फितरत मेरी कुछ ऐसी है ,

चट्टानों से आंख मिलाना फितरत मेरी कुछ ऐसी है ।