नंगा पुंगा बच्चा जब मां का बेलन छीन कर भाग गया,

मां दौड़ती रह गई पीछे पीछे तब तक पड़ोसी को मार गया,

बेलन की मार का गुस्सा शायद बच्चा पड़ोसी पर उतार गया,

फेक पड़ोसी पर बेलन छिपने भी मां के पास गया,

डरी घबरायी मां दौड़ी तो गुस्से का पारा पार गया,

इक नंगा पुंगा सा बच्चा पड़ोसी को बेलन से मार गया,

पकड़ा दौड़ मां का आंचल और रोता बेसुमार गया,

जड़ दिया तभी मां ने थपेड़े बच्चे का गुस्सा फिर पार गया,

अबकिर उठाया पत्थर का टुकड़ा फिर से पड़ोसी को मार गया,

फिर से मां का आंचल पकड़े इससे पहले पड़ोसी भाग गया ।