जब बारिश की बूंद गिरती है मुझे तुम याद आते हो,
जब भीगी माटी से सोंधी हवाएं चलती है मुझे तुम याद आते हो,
जब लहरों का पानी पनघट से टकराता है मुझे तुम याद आते हो,
जब देर रात मैं जागता रहता हूं मुझे तुम याद आते हो,
.................................................................................
जब कभी दिल मेरा धड़कता है मुझे तुम याद आत हो,
जब दिन मेरा पूरा उदासियां में कटता है मुझे तुम याद आते हो,
जब कोयल ऊंचे दरख्तों से कू कू करती है मुझे तुम याद आते हो,
मेरी परछाई भी जब मेरे संग चलती है मुझे तुम याद आते हो,
.................................................................................
कड़कड़ाती धूप में जब छांव मिलता है मुझे तुम याद आते हो,
जब शबनम की बूंद से होकर गुजरता हूं मुझे तुम याद आते हो,
जब जाम मेरे हाथों से छलकता है मुझे तुम याद आते हो,
नशेमन होंठ मेरा जब बेबाक रहता है मुझे तुम याद आते हो ।
