"मुझे दूर मत जाने देना,

अपने कोमल नयनों से ओझल मत होने देना,


अपने हृदय की इस पंक्षी को मत उड़ने देना,

चाहता हूं रहूं आगोस में तेरी हमको यू मत बिखरने देना,


जिंदगी है इक छोटा सा प्यार का किस्सा इसे मत टूटने देना,

हृदय का रिश्ता है हमारा तुमसे इसे मत अजनबी होने देना,


प्यार की आलमारी में बंद कर लो मुझे कोई खोलना भी चाहे तो मत खोलने देना,

बहा ले जाएंगी ये लहरे मुझे मेरे साथ रहना सदा मुझे मत डूबने देना,


साहिल हूं तुम्हारे कश्ती का मुझसे निकट ही रहना मत छूटने देना,

डरा देंगी ये तूफाने तुम जोर से पकड़ना मुझे मत डरने देना,


बिन तुम्हारे मैं कुछ भी नहीं मुझे मत तन्हा होने देना,

मुझे दूर मत जाने देना !"