मन रहे व्याकुल तो ख्वाबों में उतर जाना ये अच्छा नहीं,

ख्वाबों में आकर सरगम छेड़ जाना ये अच्छा नहीं,

..............................................................

सरगम छेड़ सपनों में उतर जाना ये अच्छा नहीं,

सपनों में आकर मेघ सा बरस जाना ये अच्छा नहीं,

..............................................................

मेघ सा बरसकर यूं हमको भिगाना ये अच्छा नहीं,

भिगाकर मुझे तुम्हारा दूर चले जाना ये अच्छा नहीं,

.............................................................

दूर जाकर मुझे ख्वाबों से जगाना ये अच्छा नहीं,

यूं जगाकर कर मुझे बेचैन कर जाना ये अच्छा नहीं ।