Poetry 1 min read 784.5K reads

कुछ अस्त हुए कुछ पस्त हुए......


कुछ अस्त हुए कुछ पस्त हुए,

पीके भांग का प्याला मस्त हुए,

कुछ डगमग चलते गिरते हुए ,

जो चल न पाए वो उड़ते हुए,

जो उड़ते उड़ते मदमस्त हुए,

धरती पकड़ फिर व्यस्त हुए,

महादेव महादेव में कंठस्त हुए,

अब शिव ही उनके समस्त हुए ।

Read more Earn more Learn more