समय की चाल ने बनाया चक्रव्यूह कैसा,

लोग स्मरण करते रोते फंसते बहते डूबते गए,

........................................................

आंखों से ओझल होकर दूर दूर खोते गए,

फंसा जो इस चक्रव्यूह में लुटता ही गया,

........................................................

देखने वालों का हृदय टूटकर बिखर गया,

जन जन का अंतरात्मा भी दर्द से भर गया,

........................................................

कुछ की मिली अस्थियां तो कितने गुमनाम हुए,

मिली भी जिनकी अस्थियां वो भी बेनाम हुए ।