"जब एक वादा टूट जाता है जैसे लगता है साहिल बहुत दूर छूट जाता है,

रंग बिरंगी पतंग जो उड़ा करती थी कभी लगता है ऐसे की डोर टूट जाता है,

..….…......….................................................................

एक पथिक जो चलता था मंजिल को पाने की खातिर आज मंजिल भूल जाता है,

क्या होता है ऐसा इन झूठे कसमें और वादों में कोई वादे करके कैसे तोड़ जाता है,

.................................................................................

जुल्म है इतना तो विश्वास मत करना किनारों पर पहुंचने के बाद भी इंसान डूब जाता है,

वादे की डोर टूट जाए तो मिलना होता जो नहीं मिलता जो न चाहा वह मिल जाता है,

...…............................................................................

जब एक वादा टूट जाता है मानो लगता है ऐसा की हरा पौधा अपने जड़ से टूट जाता है,

इक चुभन सी महसूस होती हैं आंखों में और मन का निश्चल कोना भीग जाता है,

..................................................................................

जब एक वादा टूट जाता है गंतव्य पर अपने चलता राही मीलों पीछे छूट जाता है,

देखा था एक प्यारा सा स्वप्न कभी उसे पाने की समय की बदलाव से स्वप्न भूल जाता है,

...................................................................................

लगती है धूप आज इतनी तेज कि भरा हुआ सरोवर का पानी भी सूख जाता है,

जब एक वादा टूट जाता है तो हवा का प्यारा झोखा भी तूफान बन जाता है ।"