"जब दोस्ती खत्म हो जाती है,
दो हृदयों में दुश्मनी की मसाल जल जाती है,
नदी जो बहा करती थी साथ कभी आज एक इधर एक उधर जाती है,
हंसकर गले लगते थे कभी आज यह एक दूसरे के प्रतिद्वंदी कहलाती है,
बेबाक रहते थे साथ कभी आज इस रिश्ते को किसी की नजर लग जाती है,
मानो प्रतीत होता है ऐसा की शाखें शाखें नहीं रहते और पत्तियां भी बिखर जाती है,
जो प्यार बिखेरते थे जमाने में कभी एक दूसरे का नाम सुनले तो नफरते बढ़ जाती हैं,
कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे कभी वही दोस्ती एक दूसरे की प्रतिद्वंदी कहलाती है,
जो चलते थे एक साथ कभी उनमें भी गोली चल जाती है ,
जब दोस्ती खत्म हो जाती है ।"
