गपशप करो गुलशन से पक्षियां भी बतियाएंगी,
उड़ने का नेक इरादा तुमको भी सिखलायेंगी,
कोमल कोमल पंख उनके चीं चीं वो चिचियायेंगी,
ताल तलैया झरने वरने सब वो दिखलायेंगी,
प्यास लगेगी जब तुमको वो ठोड़ों से पानी पिलायेंगी,
ऊपर आसमान तक भृमण करके खाना वाना ले आएंगी,
गुलशन में गर बैठा कौवा सब मिलकर उसे भगायेंगी,
गुलशन के समारोह में मुख्य अतिथि कोयलरानी को बुलायेंगी,
समारोह की तैयारी में निमंत्रण दूर दूर भेजवाएँगी,
मेहमानों के अभिनंदन में बंदरों से आम तोड़वाएँगी,
साथ रहकर देखोगे तुम वो जबरदस्त समारोह करवाएंगी,
गपशप करो गुलशन से पक्षियां भी बतियाएँगी ।
