दिल देखे दिलेर देखे दिलकश नजारे देखे ,

जमीन पर खड़े होकर आसमान के तारे देखे ।


मेरी तन्हाई में मेरी तबस्सुम ही काम आयी ,

मेरे रहबर को हटते हुए मैंने किनारे देखे ।


छाओं की तलाश में मैंने मंजर हजारों देखे ,

पेड़ पर रहकर पेड़ कुतरते पक्षी ढेर सारे देखे ।