क्षीण कर नभ का कुहासा

आ रही हैं रश्मियाँ छन

चल रही हैं वात ऐसे

रेकती हैं सन सना सन,


देखता है सूर्य एकटक

आँख हो जैसे तुम्हारी

भोर है ठिठकी हुयी

या रूप है प्रिये तुम्हारी,


ओस की बूँदों से लिपटी

दूभ की पत्ती हरेरी

सो रही है वट के नीचे

छाँव है जिसकी घनेरी,


डर रही हैं रश्मियों से

ओस की बूँदें निर्रथक

कह रही हैं रश्मियाँ बह

मैं भी हूँ तेरी समर्थक,