लज्जायी नैनों से प्रिये

भीत लगी तुम देख रही थी

अलसायी मध्यम गति चिर

पवन केश से खेल रही थी


यह स्नेह नगर हृदय का

यहाँ नहीं कोई भाषा प्रिये

नयन पढ़ें हृदय सुन लेवै

मन मन की अभिलाषा प्रिये


तुम सरिता हो मीठे जल की

मैं सुकुमार विलासित अग्नि

नीर अनल का मेल कहाँ कब

हुलसित दिन है अलापित रजनी


तुम अरुणिम मैं निशा चरम

कुछ इतने अनुपम हैं हम तुम

फिर मीत प्रीत कहाँ बसते

जब इतने अविरल हैं हम तुम


तुम प्रीत-वात में पली बढ़ी

मैं विघ्नों में नित-नित खेला

प्रिये तुम वासंती लतिका

मैं पतझड़ की सूखी बेला