मैं नहीं उनमें
कभी जिन ने पराजय ना चखी हो
मैं नहीं उनमें
जिन्होंने धैर्य की सीमा रखी हो
व्यर्थ सारे ही गए हैं दाँव
यह दुर्भाग्य मेरा
था परस्पर किंतुतः गंतव्य ही की चाह में
यद्यपि,
ना टिक सका मैं काल की प्रवाह में
की बड़ी अवहेलना
मैंने समय की चिर निरंतर
घात में प्रतीक्षित
बैठा था हो अनुकूल अवसर
अनवरत प्रचंड लहरों ने झिंझोड़ा
नख-शिखा तक
किंतु किंचित भी ना भय का भाव आया दाह में
यद्यपि,
ना टिक सका मैं काल की प्रवाह में
