सदियों से ये चलन रहा है,

भाई से लड़ता है भाई ।

भाई थे कौरव-पांडव भी,

फिर भी उन में हुई लड़ाई।

  

 बंद करो ये नारा देना ।

 हिंदी-चीनी भाई-भाई।


सदियों का इतिहास रहा है,

जीत सत्य की होती आई ।

वीरो तुमको नमन करें सब,

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ।


 ~निर्देश