अंतर्निहित कोई अहम् है,

अथवा ये मेरा वहम है,

है जो मोह पनपा मेरे मन,

किसने दिया इसको जनम?

है कहाँ उदासी का उद्गम?

चिंता और शंका का सिरजन,

ये लोभ कहाँ से आता है?

और क्रोध को कौन जगाता है?

प्रतिद्वंद, हताशा, द्वेष, घृणा,

है इन सब की उत्पत्ति कहाँ?

अभिमान, घमंड, कपट, संशय,

अनुताप, शोक, ईर्ष्या और भय,

ये जो शोर है, ये जो मौन है,

मन में गढ़ रहा इन्हें कौन है?

अंतर्निहित कोई अहम् है,

अथवा ये मेरा वहम है,

मेरे विकार मैं ही रच रहा,

एक ब्रह्म मुझमें भी बस रहा।