दर्द का बड़ा पुराना मर्ज था
मर भी जाता तो न कोई हर्ज था
पर अधूरी कहानियां ना थी कभी मुझे पसंद
और ये तो है अपनी ही सर्दी अपना वसंत
सोचता हूं की एक दो मौसम और लेता हूं गुजार
अगले मौसम में शायद मिलेंगे फिर से दोस्त यार
पर उदासी भरा मौसम कभी न गुजरा, मनहूस बड़ी वह माह थी
अंधेरा ही रहा सदैव उसपर वो जो अंतहीन मेरी राह थी
अचानक एक दिन अंतहीन का अंत हुआ,
पापी था जो मन, संत हुआ।
आधी अधुरी जो थी कहानी,
उसे रंगमंच जो नही मिला तो पन्नों में जीवंत हुआ।

