तुम्हारे इंतजार में जिन्दगी गुजरी
तुम्हारे साथ महसूस हर एक जज़्बात गुजरा
और उन्हीं जज़बातो के साथ तुम्हारी यादें गुजरी
तुम्हारी याद में रोया हर एक आंसू गुज़रा
और उन्ही आंसुओ के साथ तुम्हारी बातें गुजरी
तुम्हारे साथ बिताया हर एक लम्हा गुज़रा
और उन्ही लम्हों के साथ तुम्हारी शरारते गुजरी
तुम गुज़रे, मैं भी गुज़रा
हम जिस पर चले थे वो राहे गुजरी
तुम्हारे साथ देखा हर एक ख़्वाब गुज़र
और उन्ही ख्वाबों के साथ हकीकत गुजरी
दिन गुज़रे, राते गुज़रे
तुम्हारे इंतजार में जिन्दगी गुजरी।
